अग्रवाल मंडी टटीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के आह्वान पर मंडी शुल्क समाप्त करने के लिए व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने मांग की कि मंडी शुल्क समाप्त किया जाए अथवा आधा प्रतिशत लगा दिया जाए। इससे उत्पादक व उपभोक्ता दोनों को लाभ मिल सकें। मंडी में प्रतिस्पर्धा से माल बिकता है और भंडारण की भी क्षमता है। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, बागपत संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, महामंत्री संजय रुहेला, व्यापारी नेता विनोद गुप्ता, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीपाल वर्मा मौजूद रहे। व्