फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी के विरोध में नहीं, देश हित में सीएए: विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी के विरोध में नहीं है। यह कानून देश के हित में है। एक पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। प्रत्येक व्यक्ति को इसका स्वागत करना चाहिए।
विज्ञापन

मीतली गांव में एनआरसी पर जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों की सभा में विधायक दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को संवारने का कार्य किया है। तीन तलाक, नागरिकता संशोधन कानून, धारा 370 और किसान सम्मान निधि समेत अन्य कार्य हैं, जिनसे देश का हित होगा। नागरिकता संशोधन कानून पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने देश को बरगलाने का कार्य किया है। जबकि यह कानून किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। अध्यक्षता ठाकुर सर्वजीत सिंह और संचालन रमेश कुशवाहा ने किया। डॉ पप्पू, रामपाल, उदयवीर, संजय शर्मा, विजय पाल, चौहल सिंह, राजेंद्र सिंह, ओम सिंह राणा, अशोक चौहान, ओमपाल सिंह, किशनवीर, सुरेंद्र सिंह, जयपाल शर्मा, मनोज शर्मा, जयवीर सिंह, ओमवीर तोमर, राजेंद्र कैप्टन, राजपाल, राजू, रतन कश्यप, बाबूराम गुर्जर, महिपाल, सतपाल, मनोज कुशवाहा और जितेंद्र फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें