बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा।
शिक्षक संघ के प्रदेशीय संरक्षक स्वराजपाल दुहूण और जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह तोमर के साथ शिक्षक कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने वित्तविहीन मान्यता की धारा 7(क) का 7(4) में परिवर्तन, सेवादशा तथा मानदेय का निर्धारण करने की मांग की। पुरानी पेंशन बहाल, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, शिक्षक-कर्मचारियों को चिकित्सीय सुविधा, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भंग, जनशक्ति निर्धारण की प्रक्रिया को वापस कराने, विषय विशेषज्ञों को सेवा का लाभ, व्यवसायिक एवं कंप्यूटर अनुदेशकों का शिक्षक पद पर समायोजन सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा। जितेंद्र तोमर, ओमवीर सिंह, सुभाष दुहूण, जयवीर सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र खोखर, मनीष जैन, राकेश शर्मा, बृजेश मिश्रा, रमेश चंद, नोनिंद कुमार, मंदीप चौहान, प्रमोद तोमर, सुरेंद्र धामा मौजूद रहे।