फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत-बड़ौत के बाजार बंद, लटकाए सीएए विरोध के बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत-बड़ौत के बाजार बंद, लटकाए सीएए विरोध के बैनर
विज्ञापन

बागपत/बड़ौैत। भारत बंद के आह्वान का असर बागपत और बड़ौत के मुस्लिम बाहुल्य बाजारों में देखने को मिला। दुकानदारों ने बाजार बंद रखें। दुकानों के बाहर सीएए के विरोध के बैनर लटकाए गए। बड़ौत में जबरन दुकान बंद करा रहे तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बड़ौत में तनाव बढ़ने पर एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्ग किया।
बुधवार को मुस्लिम संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया था। नगर के शौकत मार्केट, पांडव रोड, पुराना कस्बा और गांधी रोड पर दुकानें बंद रही। विरोध में दुकानों के बाहर सीएए एवं एनआरसी के विरोध के बैनर लटका दिए गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने फ्लैग मार्ग किया। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनात कर दी गई। धार्मिक स्थलों के आसपास की दुकानें भी बंद रही। वहीं बड़ौत में भी मुस्लिम संगठनों के आह्वान पर बड़का रोड, फूस वाली मस्जिद के आसपास मुस्लिम समाज की दुकानें बंद रही। सीएए और एनआरसी के विरोध को देखते हुए यहां पुलिस तैनात की गई थी। दुकानों पर भारत बंद के पोस्टर भी लगा दिए गए। जबरन दुकान बंद करा रहे बड़ौत निवासी तीन युवकों सलीम, भूरा और शोएब को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा पुलिस
विज्ञापन

माहौल खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई: एसपी
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने कहा कि कुछ संगठनों ने बंद का आह्वान किया था। इसको देखते हुए पुलिस अलर्ट रही। अगर कोई जबरन दुकान बंद कराता है या माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिर विरोध भांपने में नाकाम पुलिस
बागपत। सीएए का विरोध भांपने में पुलिस फिर नाकाम साबित हुई है। इससे पहले भी जिले के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सीएए विरोध के पोस्टर लटका दिए गए थे। इस बार फिर पोस्टर लटकाए गए, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पोस्टर और पर्चे कहां छपवाए गए, पुलिस यह पता लगाने में भी नाकाम रही है।
शांति भंग के आरोप में तीन का किया चालान
बड़ौत। मुस्लिम संगठनों के भारत बंद के आह्वान पर दुकान बंद करते हुए सलीम पुत्र अली मोहम्मद, भूरा पुत्र अली मोहम्मद, सुऐब पुत्र सलीम को पुलिस ने शांति भग की धाराओं में चालान कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया तीनों लोगों को मुचलकों मेें पाबंद कर जमानत पर छोड़ दिया।
पांची में दुकानें बंद
चांदीनगर। सीएए के विरोध में पांची में दुकानें बंद रही। दुकानदारों ने बंद का समर्थन किया। पुलिस ने मुस्लिम बाहुल्य रटौल और पांची का भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखी।
सीएए के विरोध में भारत बंद का नहीं रहा असर
फोटो नंबर 29केएआर 4,ए
खेकड़ा। नगर में सीएए के विरोध में भारत बंद का आह्वान पूरी तरह असफल रहा। बाजार अन्य दिनों की भांति खुला रहा। हालांकि बाजार बंद की एक पोस्ट ने पुलिस को हलकान किया। पुलिस अधीक्षक बागपत ने एसडीएम व पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार को सीएए के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया था। लेकिन खेकड़ा में बंद का कोई असर नहीं हुआ। सभी व्यापारियों के प्रतिष्ठान रोजमर्रा की तरह दिन भर खुले रहे। सुबह के समय एक व्हाट्सअप ग्रुप पर खेकड़ा को बंद कराने की पोस्ट ने पुलिस को जरूर परेशान किया। पोस्ट के चलते एसपी बागपत प्रताप गोपेंद्र यादव खेकड़ा पहुंचे और उन्होंने एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ दिलीप सिंह एवं कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा व पुलिस बल के साथ नगर के बाजारों, गली मोहल्लों एवं मुख्य मार्गों के साथ ही क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा का कहना है कि खेकड़ा में भारत बंद का कोई असर नहीं रहा। व्हाट्सएप ग्रुप पर बाजार बंद की पोस्ट डालने वाले शरारती तत्व की तलाश की जा रही है। इसके अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर के आवास पर सीएए को लेकर बैठक हुई। अश्वनी प्रभाकर ने कहा कि सीएए को लेकर कुछ लोग अफवाह फैला रहे है। इस कानून से लोगों को डरने की जरूरत नही है। इस मौके पर मनोज धामा, देव सिरोही, आदेश धामा, विरेंद्र धामा, नितिन सिंघल, रेशू प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें