फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में पतंग उड़ाकर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएए के समर्थन में पतंग उड़ाकर लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

बड़ौत।
कोताना गांव में बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन और गांव की जनता को जागरूक करने के लिए भाजपा की मंडलीय बैठक हुई । इसमें मुख्य अतिथि अभियान के जिला मॉनिटर राजन जैन ने कहा सबसे पहले लोग यह जान लें कि सीएए नागरिकता देने का अधिकार देता है, किसी की नागरिकता छीनने का नहीं। सीएए के समर्थन में पतंग उड़ाकर लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में नागरिकता संशोधन कानून बनाकर देश की अखंडता एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने का कार्य कुछ लोगों की आंखों में चुभ रहा है। ऐसे लोग लोगों को भड़काकर पूरे देश को दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं, यह लोग ध्यान रखें उत्तर प्रदेश में कानून का राज है आज उत्तर प्रदेश और जनपद के राष्ट्रभक्त मुस्लिमों को समझ आ गया है कि इस कानून से उनका कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा विपक्ष ने वोट बैंक के कारण देश में अनाधिकृत रूप से करोड़ों बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या मुसलमानों को बसा कर देश की सुरक्षा को खतरे में डाला है। केंद्र सरकार ने देश हित में सीएए का निर्णय लिया। गांववासियों ने संकल्प कर कहा बांग्लादेशियों और रोहिंग्यों को देश से बाहर किया जाएगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को सीएए के बारे में बताया।
इसमें बड़ौत देहात प्रथम मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रधान विनोद त्यागी, अमित, सोनू, रविंद्र तोमर, पुष्पेंद्र, मुनेश, प्रदीप, आकाश ठाकुर, नरेश, अजय, अर्चित, प्रकाश, देवेंद्र प्रजापत, बाबूराम, सत्यवीर सैनी, चित्र कुमार त्यागी आदि।
विज्ञापन

उपाध्याय समाज ने सीएए का समर्थन किया
बड़ौत। गांव शबगा में उपाध्याय समाज द्वारा बेदपाल उपाध्याय को भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश परिषद् का सदस्य बनाए जाने पर सम्मानित करते हुए सीएए का समर्थन किया गया। इसके अलावा समाज सेवी आरआरडी उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, सतपाल उपाध्याय, संजय उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में समाज के उत्थान को लेकर चर्चा हुई। बेदपाल उपाध्याय ने कहा कि आज समाज को प्रत्येक क्षेत्रों में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। सभा की अध्यक्षता सतीश उपाध्याय ने की और संचालन रवि शास्त्री ने किया। इस अवसर पर जसवीर, सचिन, ईश्वर, इकबाल, अरविंद, ऋषिपाल, देवेंद्र, सुरेश, विजय, मुकेश आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें