बाइक चोरी करते बदमाश सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
बड़ौत। ठाकुरद्वारे के पास से बाइक चोरी करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। उन्होंने मामला दर्ज कर वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
बाइक मालिक कालूराम पुत्र रामबीर ढ़िकाना गांव का रहने वाला है। वह बड़ौत में एक निजी अस्पताल में आए थे। ठाकुरद्वारे के पास बाइक खड़ी की थी। इसी दौरान उनकी बाइक अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में एक युवक बाइक को उठाते नजर आया तो उन्होंने उस वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और यह मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा।