फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से हाईवे पर लगा जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगा जाम - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार शाम ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से जाम लग गया। हाईवे पर नगर के राष्ट्र वंदना चौक से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जिससे मार्ग से सफर करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को जनसंख्या फाउंडेशन की ओर से जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने के लिए यात्रा निकाली गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने पुख्ता इंतजाम नहीं किए। पुलिस की लापरवाही से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे व मेरठ-बागपत हाईवे पर जाम लगा गया। दोनों हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर राष्ट्र वंदना चौक पर बड़ौत की ओर से पीडब्लूडी गेस्ट हाउस और दिल्ली की ओर बाईपास तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। उधर, मेरठ-बागपत हाईवे पर जाम और हाईवे निर्माण के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। जाम के कारण दोनों मार्ग से सफर करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें