बागपत ::::::::: खेकड़ा कोतवाली की बड़ागांव चौकी पर भैंस मालिक अलीशेर को भैंस सुपुर्द करते पुलिसकर्मी?
- फोटो : KAHKRA
दो दिन पूर्व बड़ागांव पुलिस चौकी के पास घूमती हुई मिली थी भैंस
मंदिर, मस्जिदों में घोषणा कराई, ग्रामीणों से पूछताछ के बाद चला मालिक का पता
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। दो दिन पूर्व बड़ागांव पुलिस चौकी के पास मिली भैंस के मालिक को कोतवाली पुलिस ने आखिर तलाश ही लिया। दो दिन तक किसानों, ग्रामीणों से पूछताछ की। कई गांवों के मंदिरों और मस्जिदों में घोषणा कराई तो गांव गौना निवासी भैंस मालिक का पता चला। रविवार को पुष्टि करने के बाद भैंस को उसे सौंप दिया गया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दो दिन पूर्व खेकड़ा पुलिस को एक भैंस बड़ागांव पुलिस चौकी के पास घूमती हुई मिली थी। पुलिस ने भैंस को चौकी में बांधकर उसके चारे और पानी की व्यवस्था की। इसके बाद आस पास के खेतों में कार्य कर रहे किसानों और श्रमिकों को बुलवाकर भैंस की पहचान करवाई, लेकिन सफलता नही मिली। इसके बाद ग्राम प्रधानों से संपर्क कर बड़ागांव, रटौल, सैदपुर, मुबारिकपुर आदि में मंदिर और मस्जिदों से घोषणा कराई। रविवार को गांव गौना निवासी अलीशेर अपने साथ कुछ ग्रामीणों को लेकर बड़ागांव चौकी पर पहुंचा। बताया कि दो दिन पूर्व घेर में बंधी उसकी दुधारू भैंस भैंस रात में खुलकर चली गई थी। वह तभी से उसकी तलाश मं भटक रहे थे। मुनादी सुनकर उन्हें जानकारी हुई। वह भैंस को लेने के लिए चौकी पर आ गए। अलीशेर के साथ आए ग्रामीणों ने भी इस बात की पुष्टि की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि भैंस को मालिक के सुपुर्द कर दिया गया।