बरनावा के चंद्र प्रभु मंदिर में दशलक्षण पर्व पूजा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को पर्यूषण पर्व माघ माह के उपलक्ष्य में 11 दिवसीय दशलक्षण पर्व का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन जैन समाज के लोगों ने क्षमा धर्म को अंगीकार कर दस श्रीफल समर्पित कर भगवान चंद्र प्रभु की पूजा अर्चना की।
ब्रह्मचारी प्रदीप पीयूष शास्त्री के निर्देशन में जैन समाज के लोगों ने अनुष्ठान, शांतिधारा, अभिषेक कर भगवान चंद्रप्रभु की महान पूजा की। उन्होंने कहा कि क्षमा धर्म का पूजा करने का उद्देश्य है कि क्रोध रूपी बड़े कुशल जादूगर को नष्ट करना है। दश धर्मों में उत्तम क्षमा धर्म प्रथम धर्म है। क्षमा आत्मा का मूल स्वभाव है, फिर भी अनादिकाल से हमारी आत्मा को क्षमा की जगह क्रोध सब ओर से अविष्टित किये हुए है। क्षमा धर्म को अपने हृदय में धारण करना चाहते है तो बरनावा आकर एक दिन शांतिधारा पूजा अर्चना करें। पूजा अर्चना में विनोद जैन, ऋषभ जैन, महेश जैन, राकेश जैन, लोकेश जैन, मुकेश जैन आदि शामिल रहे।