फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई अधिकारियों से मिले व्यापारी, मांगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। बागपत-मेरठ हाईवे निर्माण में व्यापारियों को राहत देने के लिए बृहस्पतिवार को व्यापार संघ के अध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार गुप्ता एनएचएआई अफसरों से मिले।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण के लिए निर्माण कंपनी ने सोमवार को व्यापारियों को नोटिस देकर दस दिन का अल्टीमेटम दिया। बृहस्पतिवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एनएचएआई कार्यालय में परियोजना के इंजीनियर शिव उपाध्याय से मिला। उन्होंने हाईवे निर्माण में व्यापारियों को राहत दिलाने की मांग की। शिव उपाध्याय ने बताया सांसद डॉ. सतपाल सिंह और उनके प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर के राष्ट्रीय राजमार्ग के चेयरमैन संधू के पत्र के संज्ञान में अग्रवाल मंडी टटीरी में सड़क के मध्य से दोनों तरफ 12 मीटर से ज्यादा निर्माण कार्य भवन स्वामियों को स्वयं हटाना होगा। विभाग ने विगत माह में 13 मीटर पर निशानदेही की। अभिमन्यु गुप्ता ने परियोजना अधिकारी से एक मीटर की ओर राहत देने की मांग की। इस वार्ता में भाजपा नेता डॉ. सुभाष त्यागी, मनोज सिंघल, सुरेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें