फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: करवा चौथ पर बागपत में चार करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसी ने पत्नी को ट्रेडमिल तो किसी ने स्कूटी दिलाई, ज्वेलरी और महंगे उपहारों की भी रही मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। करवा चौथ पर पतियों ने अपनी जीवनसंगिनी को पसंद के उपहार देकर पर्व को यादगार बनाया। किसी ने पत्नी को ट्रेडमिल भेंट की तो किसी ने स्कूटी और किसी ने ज्वेलरी दिलाई। त्योहार पर खरीदारी के चलते बागपत जिले में करीब चार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
करवा चौथ के चलते बाजारों में कपड़े, साड़ी, शृंगार के सामान, चूड़ियों और ज्वेलरी की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही रही। सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की मांग रही तो उपहार और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर भी खरीदारी हुई। पतियों ने अपनी पत्नी की पसंद और जरूरत के अनुसार उपहार चुने।
विज्ञापन


- उपहार पाकर खिले पत्नियों के चेहरे
दोघट निवासी अमित ने अपनी पत्नी नीशु को ट्रेडमिल भेंट की। नीशु ने कहा कि पति ने उनकी सेहत का ध्यान रखते हुए ट्रेडमिल दी है। इससे वह बहुत खुश हैं। जीवनसाथी का साथ केवल खुशियों में ही नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में भी मिलना चाहिए।

बड़ौत निवासी उन्नति ने अपनी पत्नी करुणा निधि को स्कूटी दिलाई। वहीं बड़ौत के ही आशीष ने भी अपनी पत्नी गायत्री को स्कूटी भेंट की। दोनों ने अपनी जीवनसंगिनी की जरूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए यह उपहार दिया।
विज्ञापन


जोनमाना निवासी आशुतोष तोमर ने अपनी पत्नी प्रियंका को भी ज्वेलरी भेंट की। प्रियंका ने कहा कि पति-पत्नी का रिश्ता सुख-दुख में एक-दूसरे का सहारा बनने से मजबूत होता है। वहीं हिम्मतपुर सूजती निवासी आकाश राठी ने अपनी पत्नी काजल को ज्वेलरी दिलाई। काजल ने कहा कि पति का प्यार और उनकी ओर से दिया गया उपहार उनके लिए खास है। रिश्ते में सबसे जरूरी एक-दूसरे की भावनाओं को समझना और हर परिस्थिति में साथ निभाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें