फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मिली निजात तो उभरने लगा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना के खात्मे के साथ-साथ अब व्यापार भी पटरी पर आ गया है। व्यापारियों का कहना है कि करोना काल के दौरान लॉकडाउन में प्रतिष्ठान बंद होने के कारण व्यवहार को काफी नुकसान हुआ था, लेकिन अब व्यापार अच्छा हो रहा है। ग्राहक भी अब आना शुरू हो गए हैं। ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक उपकरण आदि कारोबार से जुड़े व्यापारियों की नजर अब फेस्टिवल सीजन पर है।
विज्ञापन

भारत हीरो के डायरेक्टर पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक ने बताया कि अब बाजार कोरोना से पूरी तरह से उभर गया है। कोरोना काल में दुपहिया वाहनों की ब्रिकी में गिरावट आ गई थी। मगर, अब दुपहिया वाहनों की अच्छी ब्रिकी से दोबारा से कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। बताया कि अभी गुरू दक्षिणा स्कीम के तहत सभी शिक्षकों को बाइक पर दो हजार व स्कूटर पर चार हजार की छूट दी जा रही है। साथ ही प्रीमियम बाइक पर पांच हजार तक की छूट दी जा रही है।
पितांबरा ऑटो मोबाइल के डायरेक्टर मनीष गुप्ता का कहना है कि कोरोना काल में मोटर साइकिल की ब्रिकी पर प्रभाव पड़ा था, लेकिन अब लोग कोरोना से उभर चुके है। रायल इनफील्ड मोटर साइकिल युवाओं की पहली पसंद बन गई है। हमारे यहां रायल इनफील्ड की जबरदस्त बुकिंग चल रही है और नए-नए आकर्षक आफर ग्राहकों को दिए जा रहे है।
विज्ञापन

शिव बजाज बड़ौत के डायरेक्टर अरुण तोमर बोबी का कहना है कि कोरोना में दुपहिया वाहनों की ब्रिकी पर जो प्रभाव पड़ा था, वह अब नहीं है। अब जमकर दुपहिया वाहनों की ब्रिकी हो रही है। ग्राहकों को भी आकर्षक छूट दी जा रही है। पहले के मुकाबले कारोबार बढ़ा है और ग्राहक भी चलकर शोरूम तक पहुंच रहे है।
शुभम टीवीएस के डायरेक्टर पुष्पेंद्र तोमर का कहना था कि देश मेें फैली कोरोना महामारी से पूरा कारोबार प्रभावित हो गया था। संपूर्ण लॉकडाउन के चलते बाजार व दुकानें बंद रही। लेकिन अब कोरोना का खात्मा हो चुका है और बाइकों की ब्रिकी में तेजी आ गई है। कहा कि हमारे यहां ग्राहकों के लिए काफी स्कीम आई हुई है।
जैन ऑटो ट्रेडर्स के डायरेक्टर मुकेश जैन का कहना है कि बाजार कोरोना से पूरी तरह से उभर गया है। दुपहिया वाहनों की ब्रिकी में एकदम से उछाल आ गया है। हमारे यहां आसानी किस्तों में बाइक उपलब्ध है। आगामी त्योहारी सीजन को लेकर अभी से ही बुकिंग होना शुरू हो गई है।
शिव शक्ति बड़ौत होंडा शोरूम के मालिक श्रवण तोमर का कहना है कि कोरोना में सभी तरह के व्यापार ठप हो गए थे। लेकिन अब बाजारों में दोबारा रौनक लौट आई है। बाइकों की ब्रिकी में तेजी आ गई है। अब हर दिन बाइक बुकिंग हो रही है।
विजया टीवीएस के डायरेक्टर इशांत तोमर ने बताया कि कोरोना काल में व्यापार बिल्कुल ठंडा पड़ गया था। लेकिन अब धीरे-धीरे दुपहिया वाहनों की ब्रिकी में तेजी आ गई है। भविष्य मेें अच्छा कारोबार होने की संभावनाएं बढ़ गई है।
राज पैलेस विवाह मंडप के मालिक व पूर्व चेयरमैन डॉ. मगेन्द्रपाल सिंह का कहना है कि कोरोना काल में वैवाहिक कार्यक्रमों के न होने पर काफी नुकसान उठाना पड़ा था। अब फिर से कारोबार पटरी पर आ गया है। एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। रोज एक से दो बुकिंग आ रही है।
अमर बैंक्वेटहॉल के मालिक सचिन जैन का कहना है कि कोरोना से अब काफी राहत है और शादी-समारोह के लिए बुकिंग फिर से शुरू हो गई है। उम्मीद है कि इस बार का सीजन पहले नुकसान की भरपाई कर देगा।
खादी इंडिया शोरूम के डायरेक्टर सुशील मलिक ने बताया कि कोरोना काल में काफी नुकसान उठना पड़ा है। लेकिन अब धीरे-धीर खादी की अच्छी ब्रिकी होना शुरू हो गया है। खादी पर भी काफी छूट दी जा रही है। यह बागपत जनपद का एक मात्र सरकारी संस्थान है।
पालकी साड़ी के मालिक संजीव रुहेला का कहना है कि कोरोना काल में बंदी हो गई थी। काफी समय बाजार बंद रहा। शोरूम व अन्य प्रतिष्ठान बंद होने से व्यापारियों को काफी नुकसान पहुंचा है। अब वैवाहिक सीजन शुरू होने पर अच्छा कारोबार होगा। कपड़ा खरीद पर अच्छी छूट दी जा रही है।
भगवान जी स्वीट के मालिक जयभगवान का कहना है कि कोरोना काल में लोगों ने मिठाइयां सहित अन्य बाहरी चीजों से परहेज कर दिया था। इससे कारोबार को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन अब मिठाइयां की अच्छी ब्रिकी हो रही है। त्यौहारी सीजन पर मिठाइयों का कारोबार अच्छा रहेगा।
बड़ौत। पीसी क्वालिटी फर्नीचर फैक्टरी के मालिक यशपाल राजपूत ने बताया कि अब कारोबार पूरी तरह से पटरी पर आ गया है। वैवाहिक सीजन के लिए फर्नीचर खरीदा जा रहा है। अभी से ही बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी का फर्नीचर सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जा रहा है।
संतोष ज्वैलर्स के डायरेक्टर प्रभात जैन ने कहा कि कोरोना के बाद बाजार मेें हलचल देखने को मिल रही है। खरीदारी के लिए लोग बाहर निकल रहे है। अभी रक्षाबंधन के त्यौहार पर ही व्यापारियों को ठीक ग्राहक मिले है। आने वाला पूरा सीजन त्योहारों का है। इससे पूरी उम्मीद व्यापारियों को है। हॉलमार्क जेवर से शुद्धता की गारंटी होती है और एक्सचेंज में कोई नुकसान नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें