फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में टक्कर लगने से बस पर पथराव कर तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दूध की सप्लाई करके आ रहे युवक की बाइक को टक्कर मार देने से गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। जिससे चालक व परिचालक बस को नेशनल हाईवे पर छोडक़र भाग गए। घायल बाइक सवार का दिल्ली में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

ग्राम सांकरौद निवासी इंतजार दूध का कारोबार करता है। वह मंगलवार देर शाम एक ढाबे पर दूध सप्लाई करके खेकड़ा तहसील के पास से नेशनल हाईवे पार कर रहा था। उस वक्त की दिल्ली की ओर से आई रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे इंतजार घायल हो गया। वहीं, बाइक बस में उलझकर काफी दूर तक गई। लोगों ने बस रोकने के लिए शोर मचाया तो चालक ने गति बढ़ा दी। इसके बाद लोगों ने वाहनों से बस का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से बस को नंगला बहलोलपुर के निकट छोडक़र चालक व परिचालक फरार हो गए। वहीं, गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव करके तोडफ़ोड़ की। गांव के लोगों ने उनको किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा का कहना है दूध कारोबारी का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें