फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा-बरनावा-मेरठ मार्ग पर सात साल से बसों का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
20 गांव प्रभावित, लोग डग्गामार वाहनों से सफर करने के लिए मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। निरपुड़ा-बरनावा-मेरठ मार्ग पर सात साल से बसों का संचालन बंद है। इससे क्षेत्र के लगभग 20 गांव प्रभावित है। लोग डग्गामार वाहनों का सहारा लेने के लिए विवश है। कई बार मांग करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोग परेशान है।
दाहा गांव के देवेंद्र राणा ने बताया कि सात साल पूर्व बसों की कमी के चलते मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया था। इसके बाद मार्ग पर बसों का संचालन नहीं हो पाया है। इससे मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

पलड़ी के निरंकार शर्मा का कहना है कि रोडवेज बसों का संचालन बंद होने के बाद मार्ग पर कुछ दिनों तक प्राइवेट बसों का संचालन हुआ था, मगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इनका भी संचालन बंद हो गया।
मूलसम के ब्रह्मचारी का कहना है कि मार्ग पर बसों का संचालन बंद होने से क्षेत्र के 20 गांव प्रभावित है। लोगों को सफर करने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेने के लिए विवश होना पड़ता है। डग्गामार वाहन चालक अपनी मन मर्जी का किराया वसूलते है।
विज्ञापन

चौगामा विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष जगपाल सिंह ने बताया कि बसों का संचालन न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। मार्ग पर बसों का संचालन कराने के लिए पूर्व में क्षेत्रीय प्रबंधक से मिले थे, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक से मिलकर समस्या से अवगत कराकर मार्ग पर बसों का संचालन कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें