फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जून से बसों के संचालन का ट्रायल, सुबह सात से शाम सात बजे चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जिले में एक जून से बसों का संचालन शुरू हो सकता है। इसके लिए परिवहन निगम ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। चालक और परिचालकों को भी अपने-अपने रूटों पर चलने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। इस संबंध में एआरएम योगेंद्र पाल का कहना है कि हमारी तैयारी पूरी है। शासन से हरी झंडी मिलते ही इसका क्रियान्वयन किया जाएगा। 31 मई को इस संबंध में फैसला लिया सकता है।
विज्ञापन

रूट व्यवस्था रहेगी पुरानी, सोशल डिस्टेंसिंग का रखना होगा ध्यान
बड़ौत। लॉकडाउन से पूर्व जैसे बसों के रूट चलते थे, रूट व्यवस्था वहीं पुरानी ही रहेगी। जहां-जहां बस स्टॉप बने है, उसी स्थान पर बसों को रोका जाएगा। मगर, सवारी बैठाने के लिए सीट होगी, तभी बसों को रोका जाएगा। इसके साथ सवारियों से जो किराया पहले लिया जाता था, वहीं निर्धारित होगा। सबसे खास कि बस की सीटों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। मास्क अनिवार्य रहेगा।
एक-एक बस भेजकर होगा ट्रायल
बड़ौत। एआरएम योगेंद्र पाल ने बताया कि प्रस्ताव के तहत पर एक-एक बस को भेजकर पहले दिन रिस्पांस देखकर ही अन्य रूटों पर भी बसों को चलाया जाएगा। तहसील क्षेत्र के बड़ौत-छपरौली लोकल रूट पर फिलहाल पहले दिन एक-एक बस भेज कर कवर किया जाएगा। जितनी मांग होगी, उसके हिसाब से लोकल रूटों में बसें चलेगी। इसके लिए चालक-परिचालकों को सूचित कर दिया गया है। बड़ौत डिपो की बसें सुबह सात से शाम सात बजे के बीच चलने वाले रूट ही बहाल होंगे। बसों को सैनिटाइज कर चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूट पर चलेगी बसें
1- बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग।
2- बड़ौत-शामली-सहारनपुर मार्ग।
3- बड़ौत-बागपत-लोनी मोड़।
4- बड़ौत-बिनौली-मेरठ मार्ग।
5- बड़ौत-छपरौली मार्ग।
6- रमाला-टांडा मार्ग।
7- बड़ौत-शबगा मार्ग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें