फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्गों से बसें गायब, यात्रियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य मार्गों से बसें गायब, यात्रियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

डग्गामार वाहन चालकों के साथ लगाया मिलीभगत का आरोप
बड़ौत। छपरौली चुंगी पर बृहस्पतिवार को घंटों इंतजार करने के बाद बस नहीं मिलने से क्षुब्ध यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताया। साथ ही नियमित रूप से बसों को चलाने की मांग की।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बसों का संचालन समय से नहीं हो रहा है। इसके कारण यात्रियों को दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। घंटे भर छपरौली चुंगी पर खड़े होकर यात्री बसों का इंतजार करते रहते हैं। फिर कभी-कभी बस नहीं मिलती है। बड़ौत डिपो के संचालन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि हाईवे पर डिपो की लगभग 15 बसें चलाई जा रही है। बसों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। आक्रोश जताने वालों में मोनू, अजय, अनिल, रजनीश, दीपक, सुबोध, उत्तम, राजेश, उषा, प्रीति, संजिता, आरती शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें