फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए जीवन-मरण का प्रश्न, हो जाओ एकजुट : अजित सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के लिए जीवन-मरण का प्रश्न, हो जाओ एकजुट : अजित सिंह
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत से फोन पर की बात
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि किसानों के लिए अब जीवन मरण का प्रश्न है। किसानों को एकजुट होना होगा। जिस तरह देश में किसानों के साथ व्यवहार किया जा रहा है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कृषि कानून वापस होने चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने मोबाइल पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत से बात की। उन्होंने कहा कि चिंता मत करो, किसान के लिए जीवन मरण का प्रश्न है। सबको एक होना है, साथ रहना है। बातचीत का ब्योरा रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्विटर के माध्यम से साझा किया। जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों के सम्मान की लड़ाई चल रही है। कृषि कानूनों से किसानों का भला नहीं होगा। भोले-भाले किसानों को फंसाया जा रहा है। किसान लोकतांत्रिक तरीके से धरना देर रहे थे, शांतिपूर्ण आंदोलन को पुलिस-प्रशासन ने गलत मोड़ दे दिया है। किसानों को एकजुट रहना होगा। अहिंसात्मक तरीके से अपनी बात कहनी होगी। शांतिपूर्ण रवैया अपनाकर ही विजय मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें