फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्टैंड पर नहीं रुक रहीं बस, लोग परेशान

Wed, 16 Oct 2024 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बने बस स्टैंडों पर रोडवेज बसें नहीं रुकतीं। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मजबूरन यात्रियों को दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अफसरों ने चालकों को नगर व देहात क्षेत्र के गांवों के बाहर बने बस स्टैंडों पर बस रोकने के लिए निर्देशित किया था, बावजूद इसके चालकों की मनमानी कम नहीं हो रही है। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जलालपुर, बिजरौल, बामनौली, आदमपुर, पुसार, कान्हड़, दाहा, भड़ल समेत अन्य कई गांवों के बाहर बने बस स्टैंड पर खड़े होकर यात्री घंटों बसों का इंतजार करते रहते हैं। उन्हेें उम्मीद रहती है कि रोडवेज बस आएगी और बस स्टैंड पर रुकेगी। लेकिन स्थिति बिल्कुल उलट है। बस आती है और देखते ही देखते यात्रियों की नजरों के सामने से आगे की ओर निकल जाती है। जिस कारण लोग निजी वाहनों व डग्गामार वाहनों में सफर कर रहे हैं। यात्रियों की मजबूरी का फायदा डग्गामार वाहन चालक उठाते हैं।

- बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बामनौली गांव के पास यात्रियों की सुविधा के लिए दो बस स्टैंड बनाए गए हैं। लेकिन चालक मनमानी करते है और इन बस स्टैंडों पर बसें नहीं रोकते। - सत्यपाल सिंह
विज्ञापन


- रोडवेज बसें न रुकने की वजह से डग्गामार वाहन चालक मनमानी करते हैं। पहले यात्री रोडवेज बस आने का इंतजार करता है, जब रोडवेज बस आती है तो बिना रुके आगे की ओर चली जाती है। - सुभेराम

वर्जन- सभी चालकों को इस संबंध में निर्देशित किया जा चुका है। यदि फिर भी चालक बसें नहीं रोकते तो शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार बस स्टेशन प्रभारी बड़ौत डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें