फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: होली पर बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से मची मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। होली पर्व पर सोमवार को बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से मारामारी शुरू हो गई है। यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पाई। इस कारण यात्रियों को डग्गामार व निजी वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


होली पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद पर परिवहन निगम के अधिकारियों ने रूटों पर बसों की संख्या व फेरे बढ़ाए जरूर है, मगर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बसों व ट्रेनों में काफी भीड़ रही। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित बावली चुंगी बस स्टैंड, दिल्ली चौपले पर सोमवार को यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। आलम यह था कि बसों के अंदर यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। इनके अलावा मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, छपरौली मार्ग समेत अन्य कई रूटों पर यात्रियों की मारामारी रही। उधर, ट्रेनों में भी यात्रियों की काफी भीड़ नजर आई। जहां पर यात्रियों को चढ़ने व उतरने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

-डग्गामार वाहन चालकों की रही चांदी
बसों में भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ा। यात्रियों की मजबूरी को देखते हुए, उनसे मनमाना किराया वसूला गया। इस दौरान बसों में सफर करने वाली महिलाओं, बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के आसपास के गांव बावली, बिजरौल, बड़ौली, जोनमाना, ढिकाना, मलकपुर आदि में जाने के लिए यात्रियों ने ई-रिक्शाओं में सफर किया।
विज्ञापन


वर्जन
होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई रूटों पर बसों की संख्या व चक्कर बढ़ाए गए हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने पर बसों में भीड़ रही। इस कारण ही कई बार यात्रियों को सीट मिलने की समस्या हो जाती है। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें