फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला मुख्यालय पर नए साल में शुरू होगा बस अड्डा

विज्ञापन
दुड़भा गांव ​स्थित बस स्टेशन
विज्ञापन
बागपत। जिला मुख्यालय पर चमरावल रोड पर दुड़भा में बस अड्डे का निर्माण पूरा हो चुका है। तीन करोड़ 48 लाख रुपये से निर्माण कराए जाने के बाद गुणवत्ता की जांच की गई और इसको नए साल से शुरू करने की तैयारी है। इसके शुरू होने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


बागपत के जिला बनने के 25 साल बाद वर्ष 2022 में बस अड्डा निर्माण का बजट मिला था। जिला मुख्यालय पर बस अड्डा नहीं होने के कारण अलग-अलग जगहों पर बसें खड़ी होती हैं और यात्रियों को भी बसों के इंतजार में भटकना पड़ता है। मुख्यालय पर बस अड्डा बनाए जाने की मांग काफी समय से उठाई जा रही थी। जिसके लिए चमरावल रोड पर दुड़भा में राजकीय महाविद्यालय की 0.4150 हेक्टेयर जमीन को अगस्त 2021 में उप्र राज्य सडक़ परिवहन निगम के नाम किया गया था। सरकार ने बस अड्डे के लिए तीन करोड़ 48 लाख रुपये का बजट वर्ष 2022 में मंजूर कर दिया था। इसके बाद से निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था जो पूरा हो गया है। अब इसको शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

- गुणवत्ता की जांच भी पूरी, नए साल में मिलेगा तोहफा

डीएम अस्मिता लाल ने कई महीने पहले बस अड्डे का निरीक्षण किया था और वहां के कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए कहा था। जिससे इसको शुरू कराया जा सके। इसकी गुणवत्ता की जांच हो गई है और अब इसको नए साल में शुरू कराने की बात कही जा रही है। यह नए साल में शुरू होता है तो 26 साल बाद जिला मुख्यालय को बस अड्डा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें