फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत-कोताना मार्ग पर बसों का संचालन ठप, लोग परेशान

Fri, 06 Sep 2024 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत-कोताना मार्ग पर बसों का संचालन ठप होने से 15 से अधिक गांवों के ग्रामीणों की परिवहन व्यवस्था डग्गामार वाहनों के भरोसे है। जिसका फायदा डग्गामार वाहन चालक उठा रहे हैं। यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उनसे दोगुना किराया वसूला जा रहा है। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बड़ौत-कोताना मार्ग पर जोनमाना, ढिकाना, लुहारी, बोहला, कोताना, जागोस आदि सहित 15 से अधिक गांव पड़ते हैं। जिनमें से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री बड़ौत, बागपत, दिल्ली, गाजियाबाद, सोनीपत, हरियाणा समेत अन्य जगहों के लिए आवागमन करते हैं। इस रूट पर रोडवेज की दो बसों का संचालन होता था। यात्रियों में सुभाष, दीपक, नीरज, आकाश, प्रमोद का आरोप है कि अब इस मार्ग पर बसाें का संचालन बंद हो गया है। जिस कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। इसका फायदा उठाते हुए डग्गामार वाहन चालक यात्रियों से दोगुना किराया वसूल रहे हैं। कई बार रोडवेज अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इसे लेकर लोगों में रोष है।


वर्जन -
दो माह पहले ही उनकी यहां पर तैनाती हुई है, इस रूट पर बसों के संचालन की स्थिति की जानकारी जुटाई जाएगी। यदि बसों का संचालन बंद है तो दोबारा से सुचारू कराया जाएगा। यात्रियों से अधिक से अधिक सुविधाएं दिलाएं जाने का प्रयास है। - हाकिम सिंह एआरएम बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें