फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांड़ ने बस चालक को पटक-पटककर मार डाला

विज्ञापन
सांड की टक्कर लगने से मृतक राकेश कश्यप की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
- तेड़ा गांव में गली में घूम रहे बस चालक को सांड़ ने कई बार उठाकर पटका, दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में हुई मौत
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने खुद ही घेराबंदी कर सांड़ को रस्सियों से जकड़कर पकड़ा, पशु चिकित्सक के वीडियो बनाने पर किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। तेड़ा गांव में मंगलवार रात स्कूल बस चालक राकेश कश्यप (60) को सांड़ ने पटक-पटककर मार डाला। राकेश कश्यप को बचाने आए लोगों को भी टक्कर मारने का प्रयास किया। बस चालक की मौत होने के बाद लोगों ने किसी तरह घेराबंदी के बाद सांड़ को पकड़ लिया। वहां आए पशु चिकित्सक के वीडियो बनाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया और उनकी पशु चिकित्सक के साथ नोकझोंक भी हुई।
तेड़ा गांव निवासी टिंकू ने बताया कि उसके ताऊ राकेश कश्यप सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में बस चलाते थे। मंगलवार रात उसके ताऊ खाना खाने के बाद गली में टहलने के लिए गए थे। गली के बाहर निकलते ही एक सांड़ ने उसके ताऊ राकेश को सींगों से उठाकर पटक दिया। इसके बाद तीन-चार बार उठाकर पटका और पैर में सींग घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

तभी अपने घरों से निकलकर आए लोगों ने सांड़ को डंडा मारकर राकेश कश्यप को बचाने का प्रयास किया तो सांड़ ने उन्हें भी टक्कर मारने का प्रयास किया। परिवार वाले घायल राकेश को बड़ौत के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां से उनको दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई।
टिंकू ने बताया कि ताऊ के परिवार में पत्नी कमला, चार बेटे अमित, कपिल, अनुज और अंकित हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है। वहीं घटना के बाद बुधवार सुबह को पकड़े गए सांड़ को बिजवाड़ा की गोशाला में भिजवाया गया।

- जब सांड़ जाता था तो गांव वाले खाली कर देते थे गली
तेड़ा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सांड़ ने काफी समय से गांव में आतंक मचा रखा था। सांड़ अब तक टक्कर मारकर रमेश, विजय, अंकित, सीनू समेत कई ग्रामीणों को घायल कर चुका है। उन्होंने बताया कि सांड़ से ग्रामीण इस तरह भयभीत थे कि जब वह गली से होकर जाता था तो लोग अपने घरों के अंदर चले जाते थे।

- रस्सी तोड़कर बेकाबू हुआ सांड़, फिर नाक में रस्सी डालकर काबू किया
राकेश कश्यप की मौत होने के बाद युवाओं ने बुधवार को एकत्रित होकर रस्सियों से बांधकर सांड़ को पकड़ लिया और दो पेड़ से बांधकर पशु चिकित्सक को सूचना दी। सांड़ ने वह रस्सियां भी तोड़ दीं तो में वहां आए पशु चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाकर सांड़ को बेहोश किया।
- आराम से खड़े होकर वीडियो बनाने पर भड़के ग्रामीण
बस चालक की मौत के बाद सांड़ को पकड़ रहे युवाओं के पास पशु चिकित्सक डॉ. अक्षय बालियान आ गए। वहां सांड़ को पकड़वाने की बजाय वह वीडियो बनाने लगे। इस पर ग्रामीण आकाश, अंकुर आदि ने हंगामा कर दिया और पशु चिकित्सकों पर पहले चार बार शिकायत के बाद भी सांड़ को नहीं पकड़वाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि पहले सांड को पकड़वाया नहीं और अब आराम से खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों की पशु चिकित्सक डॉ. अक्षय बालियान के साथ नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने खुद ही सांड को गाड़ी में लदवाया, जबकि पशु चिकित्सक की टीम खड़े होकर देखती रही। इस मामले में पशु चिकित्सक डॉ. अक्षय बालियान का कहना है कि गोवंश को पकड़वाकर गोशाला भेजा गया। ग्रामीणों से किसी तरह की कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन


वर्जन-जिस गोवंश ने बस चालक को टक्कर मारी, उसे पकड़वाकर गोशाला भिजवा दिया गया है। जल्द ही अन्य गोवंशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा और उन्हें भी गोशाला भिजवा दिया जाएगा। - डॉ. अरविंद त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।

सांड की टक्कर लगने से मृतक राकेश कश्यप की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें