फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने चिता से निकाले अवशेष

विज्ञापन
बागपत :::: बड़ौत के बड़ौली गांव में घटना के बाद मौजूद लोग। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
गांव बड़ौली का मामला, बिना पुलिस को सूचना दिए परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची से पुलिस से परिजनों की नोकझोंक, पिता और दो भाई भी हिरासत मेें
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बड़ौली गांव के रहने वाले बड़ौत डिपो के अनुबंधित बस चालक की सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह परिजन उसका अंतिम संस्कार करने लगे। हत्या की सूचना पर पर पुलिस भी शमशान घाट पहुंची। उनकी ग्रामीणों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चिता से कुछ अवशेष निकाल लिए और शक के आधार पर मृतक के पिता व दो भाइयों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
मृतक सोनू उर्फ पकौड़ा (40) पुत्र ईश्वर बड़ौली गांव का रहने वाला था। वह बड़ौत डिपो में अनुबंधित बस चलाता था। सोमवार रात शराब पीने के बाद सोनू घर पहुंचा और पिता ईश्वर, भाई अमित व सुमित के साथ गाली-गलौच करने लगा। इसे लेकर मारपीट शुरू हो गई। इसमें सोनू घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी हालत को देखते हुए एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। आरोप है कि नशे में सोनू की हालत को देख पुलिस व एंबुलेंस लौट गई। रात में सोनू की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह परिजनों पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार करने लगे। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार करने के लिए रोकने लगी। कुछ ग्रामीण पुलिस से उलझ गए, नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसकी चिता से कुछ अवशेष कब्जे में ले लिया। साथ ही पिता और दो भाइयों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सात माह पूर्व अपने घर लौट गई थी सोनू की पत्नी
पुलिस के अनुसार सोनू अक्सर नशे में रहता था। इसी बात से तंग आकर सात माह पूर्व उसकी पत्नी अपने घर पानीपत लौट गई थी। उसे भी घटना की जानकारी दी गई है, लेकिन देर रात्रि तक नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

घटना के संबंध में पूछताछ के लिए उसके पिता और दो भाइयों को कोतवाली लाया गया है। कुछ अवशेष भी कब्जे में लिए गए हैं। चौकीदार की सूचना पर पुलिस स्तर पर ही आगे की कार्रवाई की जा रही है, क्योंकि इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। - मगनवीर सिंह गिल, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें