फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पुतले फूंके

Tue, 20 Sep 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पाकिस्तान का पुतला फूंकते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में जम्मू कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले में 17 जवान के शहीद होने पर लोगों ने आक्रोश जताया। कई जगह पाकिस्तान के पुतले जलाए।  लोगों ने कहा  केंद्र सरकार को कड़ा रवैया अपनाना चाहिए। लोगों ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखा। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए । महामंत्री नरेंद्र पंवार बली, जयेश कुमार, महिपाल मान, देवेंद्र आर्य, लोकेंद्र  सिंह, अनुज ढाका, अजीत सिंह, सोहनपाल गुर्जर, आजाद धामा, महेंद्र बंसल मौजूद रहे। 
जिला भूतपूर्व सैनिक समिति की बैठक कार्यालय में हुई। इसमें शोक प्रकट किया। रिसालदार मेजर शीशपाल सिंह, चरण सिंह एडवोकेट, महेंद्र सिंह, महक सिंह, रमेश चंद, सुभाष चंद, सुबे सिंह, कमल सिंह, विनोद, हरपाल सिंह, तेज सिंह, विजय सिंह, ब्रजपाल सिंह मौजूद रहे। राष्ट्र वंदना मिशन के जिला संयोजक देवेंद्र आर्य एडवोकेट ने  निंदा की। 
विज्ञापन

राजपूत विकास समिति ने कहा केंद्र सरकार ने अभी इसका जवाब नहीं दिया तो दोबारा भी इस तरह की घटना को अंजाम दे सकते हैं। संयोजक अजय चौहान, सुदेश चौहान, विजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, रमेश कुमार, आशीष कुमार, प्रताप, सर्वजीत सिंह, जनक सिंह, नरेश मानव, रोहताश, अशोक, पवन, भीम सिंह, नीरज, शक्ति सिंह, प्रवीण, रमेश कुशवाहा मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी कार्यालय पर शोकसभा की। इसमें सचिव एडवोकेट सोहन पाल शर्मा ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय शोक घोषित करने की मांग की। इसमें ओमबीर सिंह, सुधीर धामा, अमित तोमर, राज सैनी, अमित डेढ़ा, खलील अहमद, वीरेंद्र आर्य रहे। सुभाष चंद वशिष्ठ ने कहा कि किसी भी कीमत पर पाकिस्तान को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।    व्यापारियों की बैठक में वक्ताओं ने केेंद्र सरकार से मांग की कि एक जवान के बदले सौ आतंकवादियों ढेर करना चाहिए। अध्यक्षता नंदलाल डोगरा और संचालन संजय रूहेला ने किया। इसमें संजय चावला, हरपाल, कुलभूषण जैन, अजहर, प्रमोद, सुरेंद्र गोयल, बलराम गुप्ता, राजीव गुप्ता, उदय सिंह चौहान, अजय गोपी, सुरेंद्र वर्मा, सुजीत, राज कुमार रहे।

चौगामा में पाकिस्तान के पुतले फूंके
दोघट। जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के विरोध में दोघट और दाहा गांव में पाकिस्तान के प्रतीक पुतलों का दहन किया। इसमें जितेंद्र दत्त शर्मा, लोकेंद्र राणा, संजय राणा, सतपाल राणा, उमेश राणा, मोनू कश्यप, भरत कश्यप, सुरेंद्र, अनिल, अमित, विनोद गुप्ता, राकेश जैन, सतीश पंडित, ब्रजपाल पंडित, चिराग जैन, मास्टर रोहित, धर्मेंद्र, ब्रजेश, नीटू, दीपक, रविंद्र, सोनू, माटू पहलवान, मनोज, उमेश, धर्मवीर, अमित, कमल, अंकुश शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें