फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य के बंद मकान को चोरों ने खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। चोरों गुराना रोड गली नंबर सात में सोमवार की रात पूर्व प्रधानाचार्य के बंद मकान का ताला तोड़ कर जेवर, नकदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे देख मकान मालिक और पुलिस को चोरी की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने कोतवाली पर चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुराना रोड गली नंबर सात में टीकरी कस्बा स्थित हरचन्दमल इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रिछपाल सिंह तोमर निवासी फतेहपुर पुट्ठी का मकान है। शनिवार को रिछपाल परिवार सहित गांव चले गए थे। चोर रात्रि में बंद मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सेफ आदि के ताले तोड़कर सोने की चेन डेढ़ तोला, डेढ़ तोले की झुमकी सोने की, दो जोड़ी सोने के कुंडल डेढ़ तोला, दो अंगूठी सोने की करीब एक तोला, दो जोड़ी पायजेब चांदी करीब तीन तोले चोरी कर लिया। इसके अलावा साड़ियां, कपड़े व दो हजार रुपये चोरी कर लिए। पड़ोसियों ने बताया कि चोरों ने चोरी करने से पूर्व बंद पड़े मकान के आसपास स्थित एक दर्जन से अधिक मकानों की बाहर की कुंडी बंद कर दी थी। पीड़ित रिछपाल सिंह तोमर ने कोतवाली में दी तहरीर में करीब सात लाख के जेवर और नगदी आदि सामान चोरी होने की बात कही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें