फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने खंगाले रोडवेज कर्मी और एएनएम के मकान

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरे पड़े सामान को दिखाता पीड़ित। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
मोहल्ला शताब्दी नगर का मामला, पुलिस ने की छानबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चोरो ने बृहस्पतिवार की रात मोहल्ला शताब्दी नगर में रोडवेज कर्मी और एएनएम के मकानों को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से नकदी सहित लाखों का सामान समेट ले गए। शुक्रवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
चोरों ने पहले रोडवेज परिचालक सतेंद्र के घर को निशाना बनाया। चोर यहां से इनवर्टर, एक बैटरी, तीन तोला सोना, 15 तोला चांदी के जेवर, 35000 रुपये और कपड़ेे चोरी कर ले गए। सतेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात पूरे परिवार के साथ धनौरा सिल्वरनगर गांव में अपनी भतीजी की शादी में गया था। शुक्रवार की सुबह पांच बजे घर पहुंचे तो अंदर रखा सामान बिखरा मिला। इसके बाद चोर मंदिर के पास एएनएम अनुराधा शर्मा के मकान का ताला तोड़कर दो एलईडी, दो सिलिंडर, चार तोले जेवर, 48000 नगदी, कपड़े व अन्य सामान चोरी कर ले गए। अनुराधा शर्मा ने बताया कि वह बिराल गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गई हुई थी। शुक्रवार सुबह जब लौटी तो घर का ताला टूटा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें