फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों को मवी कलां जंक्शन पर जोड़े जाने की तैयारी

विज्ञापन
पुरा महादेव मंदिर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और इकोनामिक कॉरिडोर का बनेगा जंक्शन
विज्ञापन

- बड़ा गांव जैन मंदिर और पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को जोड़ने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दिल्ली-सहारनरपुर-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर और ईस्टर्न पेरिफेरल के मवी कलां में बनने वाले जंक्शन से जिले के धार्मिक स्थलों को जोड़ने जाने की तैयारी है। बड़ा गांव के जैन मंदिर और पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को सर्विस रोड के जरिए जंक्शन पर जोड़ने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी।
बड़ा गांव जैन मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के आवागमन को आसान करने के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कट की मांग की थी। मंदिर के पास एक्सप्रेस-वे पर पार्किंग स्थल तो बनाया गया, लेकिन कट नहीं मिलने से आवागमन आसान नहीं हो सका। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के समक्ष भी मंदिर कमेटी की मांग रखी थी। दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से ईस्टर्न पेरिफेरल होते हुए देहरादून तक इकोनामिक कॉरिडोर निकाले जाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में दोबारा धार्मिक स्थलों को हाईवे से जोड़े जाने की तैयारी चल रही है। सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने बताया कि बड़ा गांव जैन मंदिर के लिए ईपीई पर कट दिए जाने की मांग चल रही है। इसके अलावा मवीकलां तक सर्विस रोड का विकल्प भी है। पुरा महादेव मंदिर को भी सर्विस रोड के जरिए ही मवी कलां में प्रस्तावित जंक्शन से जोड़ने का प्रस्ताव सांसद डॉ सत्यपाल सिंह की ओर से भेजा गया है। इससे जिले में श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ेगा।
विज्ञापन

210 किमी का है कॉरिडोर
बागपत। दिल्ली-देहरादून के बीच 210 किलोमीटर का इकोनामिक कॉरिडोर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवीकलां में कॉरिडोर को ईपीई से जोड़ने के लिए जंक्शन तैयार किया जाएगा। प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हो गया है। नौ में से पांच खंड की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि चार खंड में भूमि अधिग्रहण और वन विभाग की स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

अक्षरधाम से बागपत तक पहला चरण
बागपत। दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से ईपीई बागपत तक पहले चरण का निर्माण होगा। मवी कलां में जंक्शन बनेगा, यहां पहला कट रहेगा। दूसरा कट बागपत-मेरठ हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी, तीसरा कट बड़ौत-मेरठ हाईवे पर बड़ौत, चौथा कट शामली में मेरठ-करनाल मार्ग, पांचवां कट पानीपत-खटीमा मार्ग पर शामली में और छठा कट सहारनपुर में दिया जाएगा। दूसरे चरण का निर्माण ईपीई जंक्शन बागपत से सहारनपुर बाईपास तक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें