फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी कलंजरी के लोगों का विकास भवन पर हंगामा

Tue, 03 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। प्रधान की नियुक्ति को लेकर गढ़ी कलंजरी के ग्रामीणों ने विकास भवन पर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना बहुमत वाले को प्रधान का चार्ज सौंप दिया गया है, जो गलत है। 
विज्ञापन


गढ़ी कलंजरी गांव का प्रधान किसी मामले में जेल में है। इसके बाद गांव में विकास कार्य ठप हैं। कार्यवाहक प्रधान एक ग्राम पंचायत सदस्य को बनाया गया। सोमवार को ग्रामीण विकास भवन पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद वे डीपीआरओ उपेंद्र राज से मिले। ग्रामीणों ने कहा कि सुरेश उर्फ सुरेंद्र के पक्ष में नौ ग्राम पंचायत सदस्य हैं, लेकिन दूसरे पक्ष को पूर्ण बहुमत न होते हुए भी प्रधान नियुक्त कर दिया गया था। सुरेश पक्ष के लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द ही इस मामले में इंसाफ न हुआ तो आंदोलन करेंगे। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत सदस्यों के सहमति पत्र सौंपे। सुरेश उर्फ सुरेंद्र ने बताया कि डीपीआरओ ने उनसे सभी ग्राम पंचायतों सदस्यों से प्रमाण पत्र मंगवाए हैं।

उधर, दूसरे पक्ष के लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। मनोज कुमार ने बताया कि प्रधान का चार्ज उन्हें डीपीआरओ ने सौंपा था। विपक्षी लोग बेवजह हंगामे पर उतारु हैं। डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने कहा कि डीएम इस संबंध में जो भी निर्देश देंगे, उसी उधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कर्मवीर, ब्रह्मपाल, पप्पू प्रधान, महाराज सिंह, प्रताप पहलवान, टीका प्रधान, बालकिशन, बाबू कोच, इंद्रपाल, बलराज, सुरेश, उषा, सोनम, मोनू, ज्योति, कर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें