फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में किए सुपुर्द-ए-खाक 

Tue, 03 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बरनावा में जनाजे में शामिल लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के दाहा-बरनावा मार्ग पर मुलसम भट्ठे के पास रविवार की रात में हुई सड़क दुर्घटना में दंपति समेत चार सदस्यों की मौत के कारण बरनावा गांव में गम का माहौल है। पुलिस कार्रवाई कराए बगैर ही परिजनों ने मृतकों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया। विभिन्न दलों के नेताओं ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

 बरनावा गांव निवासी पशु व्यापारी इकबाल अपनी पत्नी खतीजा, पुत्रवधू  शब्बो और मुजफ्फरनगर के तावली निवासी अपने दामाद वाजिद के साथ रविवार को शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ी से दवाई लेकर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे। रात में करीब नौ बजे मुलसम भट्ठे के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई थी। इससे कार में सवार चारों सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जा में लेने का प्रयास किया था, तभी परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन शवों को लेकर बरनावा में पहुंचे। मृतक वाजिद के शव को उसके परिजन देर रात ही तावली गांव लेकर चले गए। सोमवार सुबह करीब 11 बजे मृतकों के शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया। 

हर किसी की आंखों से छलके आंसू 
बिनौली। घटना से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। मृतकों के घर पर पहुंचे हर किसी की आंखों से आंसू छलके हुए दिखाई दिए। 

एक साल पहले ही हुआ था वाजिद का निकाह 
बिनौली। परिजनों के मुताबिक इकबाल की बेटी सलमा से वाजिद का करीब एक साल पहले ही निकाह हुआ था। वाजिद अपनी ससुराल में आया था। 

नेताओं का लगा बरनावा में जमावड़ा 
बिनौली। हादसे की सूचना मिलते ही विभिन्न दलों के नेता पीड़ित परिवार के घर में पहुंचे और दुख व्यक्त कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया । इसमें उत्तर प्रदेश गन्ना बीज निगम के चेयरमैन हाजी तराबुद्दीन, रालोद नेता सहेंद्र सिंह रमाला, बसपा प्रत्याशी और टीकरी नगर पंचायत की चेयरमैन राजबाला चौधरी और बिनौली ब्लाक के प्रमुख प्रवीण तोमर आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें