सड़क में गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस सड़क की हालत खराब होने से नैथला, फैजल्लापुर, फैजपुर निनाना, बिहारीपुर, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, राजपुर खामपुर, खेड़ी प्रधान, लुहारी, बोहला, जोनमाना गांव के लोग परेशान है।
इसके निर्माण की लगातार मांग उठाई जा रही थी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रस्ताव भेजा तो सड़क निर्माण के लिए 67 लाख रुपये का बजट भी मिल गया। इसके बाद टेंडर जारी किया गया, लेकिन कोई ठेकेदार सड़क बनाने को तैयार नहीं हुआ। अब नए नियमों के आधार पर दोबारा से टेंडर जारी किया जाएगा।
सड़क में काफी गड्ढे है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसका निर्माण जल्द होना चाहिए, क्योंकि कई गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। -रोहित धनकड़, फैजपुर निनाना
सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन ठेकेदार न मिलने से प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। अब दोबारा से नियमों में कुछ राहत देते हुए टेंडर जारी किया जाएगा। - गोपाल सिंह, एई, लोक निर्माण विभाग