फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर का जातीय संघर्ष बसपा की देन

Mon, 15 May 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय मंत्री नागेन्द्र सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के  क्षेत्रीय मंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा सहारनपुर का जातीय संघर्ष बसपा की देन है। ओछी राजनीति के कारण हिंदुओं को लड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा अयोध्या मंदिर का विवाद जल्द सुलझेगा और मंदिर का निर्माण होगा। 
विज्ञापन


रविवार को यहां पहुंचे क्षेत्रीय मंत्री ने गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा  जेएनयू के कुछ लोग उन्माद फैला रहे हैं। संगठन का लक्ष्य बिखरे हुए हिंदुओं को एक मंच पर लाना है। उनके बीच की खाई को मिटाने का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। नारा भी दिया जा रहा है जाति अनेक हिंदू एक। 

सहारनपुर दलित और राजपूत दंगों पर पूछे सवाल पर बोलते हुए कहा सहारनपुर में दंगा बसपा ने कराया है। संगठन के लोग सहारनपुर में भड़की आग को शांत करने में लगे हैं।  हर रोज दोनों समुदायों के लोगों से मिला जा रहा है। एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं।  इस दौरान मुख्य रूप से जिला प्रभारी जगदीप ठाकुर, गुरुवचन सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें