फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बीएसफ जवान की हादसे में मौत

Mon, 14 Apr 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
हादसे की खबर से संब​धित फोटो। सड़क हादसे  में मृतक बीएसएफ का  जवान कुलदीप का फाइल फोटो। स्रोत:प - फोटो : mathura
विज्ञापन
अमीनगर सराय। ड्यूटी से छुट्टी पर घर आ रहे सैड़भर गांव के बीएसएफ जवान कुलदीप (31) की शनिवार रात हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दो दोस्त उनको सोनीपत से कार में लेकर आ रहे थे और डौला-अमीनगर सराय मार्ग पर नीलगाय के टकराने पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार दोनों दोस्त घायल हो गए। घायलों का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। सैड़भर गांव के रहने वाले कुलदीप बीएसएफ में जवान थे जो अमृतसर में तैनात थे। शनिवार को कुलदीप छुट्टी पर घर वापस आ रहे थे। इसका पता चलने पर कुलदीप के दो दोस्त रिंकू निवासी सिंघावली अहीर और कुलदीप निवासी खिंदौड़ा कार लेकर सोनीपत चले गए। शनिवार देर रात जवान को लेकर वापस लौटते समय वह डौला-अमीनगर सराय मार्ग पर पहुंचे तो कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई।
विज्ञापन

नीलगाय की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। कार में पीछे बैठे जवान कुलदीप के सिर में चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलने पर पुलिस और परिजन वहां पहुंचे।
पुलिस ने घायल रिंकू और कुलदीप का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने बीएसएफ जवान कुलदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें