फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नैथला यमुना खादर में अवैध रेत खनन को लेकर बवाल, एक को गोली मारी

Mon, 14 Apr 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत के नैथला यमुना खादर मे फायरिंग व मारपीट मे घायल हुआ राजेंद्र सिंह l संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बागपत। नैथला गांव के यमुना खादर में रविवार रात को रेत खनन को लेकर बवाल हो गया। जहां खनन करके ट्रैक्टर-ट्राॅली में रेत लेकर जाते हुए सरूरपुर गांव के प्रमोद व नैथला के मजदूर राजेंद्र पर हमला कर दिया गया और उसके बाद प्रमोद को गोली मार दी गई। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्रमोद को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। हमलावर हरियाणा और नैथला गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

नैथला गांव के यमुना खादर में पिछले कुछ दिनों से रेत खनन कियाा जाता है। वहां से हरियाणा के सोनीपत जिले के बड़ौली, नैथला व सरूरपुर गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली के सहारे खनन करते हैं। इसको लेकर कई बार विवाद हो चुका है। मगर, तब विवाद छोटा होने के कारण आपस में सुलझा लिया जाता था।
अब रविवार रात को सरूरपुर गांव का प्रमोद अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली में रेत लेकर आ रहा था और उसके साथ नैथला का रहने वाला राजेंद्र था। उनको यमुना खादर से आगे आते ही सात-आठ युवकों ने रोक लिया और उनपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इसके बाद तमंचे से प्रमोद की छाती में गोली मार दी गई।
विज्ञापन

उसको गोली मारने के बाद हमलावर वहां से भाग गए। इसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्रमोद को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इसका पता चलने पर कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंची तो लोगों ने सरूरपुर चौकी पुलिस पर अवैध रेत खनन करने वालों से मिलीभगत का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
लोगों ने आरोप लगाया कि सरूरपुर चौकी पुलिस ही खनन करा रही है और पुलिस वाले उल्टा शिकायत करने वालों को धमकाती हैं। लोगों को किसी तरह समझाकर शांत किया गया। इस मामले में हमलावर हरियाणा और नैथला गांव के बताए जा रहे हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। सीओ हरीश भदौरिया के अनुसार गोली लगने से घायल हुए युवक का उपचार चल रहा है।
उसकी हालत में सुधार होने के बाद ही बातचीत करके कुछ बताया जा सकता है, क्योंकि दूसरा घायल केवल घटना की जानकारी दे रहा है। मगर, घटना को किसने अंजाम दिया, इस बारे में कुछ नहीं बता रहा। इसमें पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें