बागपत। परिवहन विभाग अब 30 अप्रैल तक बीए - 4 वाहनों के पंजीकरण किए जाएंगे। पंजीकरण कराने के लिए वाहन स्वामी या डीलर को डीएम कार्यालय से पास बनवाना होगा। पास बनने के बाद ही वाहन का पंजीकरण होगा।
एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि बीएस-4 वाहनों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की। लॉकडाउन होने के कारण 25 मार्च से कार्यालय बंद था, इस कारण बीएस -4 वाहनों के पंजीकरण नहीं हो पा रहे थे। फेडरेशन ऑफ आटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन ने न्यायालय में वाहनों के पंजीकरण के लिए अंतरिम आवेदन किया। इस पर न्यायालय ने बीएस - 4 वाहनों के पंजीकरण की तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी। पंजीकरण से पूर्व वाहन स्वामी या डीलर को डीएम कार्यालय से वाहन पंजीकरण का पास बनवाना होगा। इसके आधार पर ही वाहनों का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के दौरान कार्यालय में वाहन स्वामियों या डीलरों के बीच सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य किया जाएगा।