फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी चलाने को लेकर भाइयों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। किरठल गांव में खेत की सिंचाई को लेकर दो भाइयों में लाठी-डंडे चल गए। सिर में डंडा लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

किरठल निवासी शोकेंद्र पुत्र महावीर ने बताया कि वह अविवाहित है। अपने छोटे भाई के पास रहता है। उसकी 18 बीघा कृषि भूमि है। उसका बड़ा भाई हरपाल उसकी जमीन के लालच में उसे आए दिन परेशान करता है। अपने पास रखने का दबाव बनाता है। वह सोमवार सुबह खेत की सिंचाई करने गया तो हरपाल ने उसे अपने नलकूप का पानी चलाने से मना कर दिया। इस पर दोनों की कहासुनी और मारपीट हो गई। हरपाल ने शोकेंद्र के सिर में डंडा मार दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल शोकेंद्र को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। शोकेंद्र ने बड़े भाई हरपाल के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

युवक गोली लगने से बाल-बाल बचा
छपरौली। क्षेत्र के हेवा गांव में रविवार रात कब्रिस्तान के पास दो लोगों ने एक युवक पर जान से मारने की नियत से फायर किया। जिसमें युवक बाल-बाल बचा।
विकास कुंडू पुत्र रामपाल ने बताया कि दो युवकों ने उस पर रविवार रात करीब आठ बजे हमला किया। उन्होंने मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायर किया। उसने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर युवक से तमंचा और कारतूस छीन लिए। पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष छपरौली प्रदीप शर्मा ने बताया कि निगम पुत्र जयवीर और अमन पुत्र देशपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। निगम पुत्र जयवीर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें