फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पलड़ी का मामला, पुलिस ने कराया बंधन मुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। पलड़ी गांव में शादी कार्यक्रम में आए शामली के मोहम्मदपुर राई निवासी युवक की उसके सुसराल वालों ने बंधक बनाकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त कराया। पीड़ित ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शामली के मोहम्मदपुर राई निवासी काला बुधवार को पलड़ी गांव में अपने साले की शादी कार्यक्रम में आया था। किसी बात को लेकर उसकी ससुरालियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बुधवार की शाम कमरे में बंधक बना लिया और उसकी पिटाई की। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधनमुक्त कराया। पुलिस को देख उसके ससुराल वाले भाग निकले। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि काला पुत्र जानी ने अपने साले पलड़ी निवासी इंतजार, गुलबहार, सनव्वर, रिहान पुत्रगण महबूब को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद आरोपित शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोरा प्रकरण के एक आरोपी को जेल भेजा
दोघट। सरोरा गांव में बुधवार को तहेरे और चचेरे भाइयों के बीच हुई कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर तहेरे भाई अमित ने चचेरे भाई मोनू को गोली मारकर घायल कर दिया था। मोनू के परिजनों ने अमित, उसकी पत्नी सोनम, मां अनीता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि घायल मोनू के पिता जितेंद्र ने अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष की ओर से अमित के साले मोहित पुत्र सुरेश निवासी अक्केपुर सरधना जिला मेरठ ने जितेंद्र के लड़के कालू व मनोज, जयवीर पुत्र रामपाल, मानक पुत्र प्रमोद को नामजद किया है। पुलिस ने जयवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा दीपक पुत्र ओमबीर और राजेंद्र पुत्र रामपाल के शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें