छेड़छाड़ के विरोध में तीन युवकों ने भाई बहन को किया घायल
बागपत, खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव में बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन आरोपियों ने भाई को लाठी, डंडों से हमला कर घायल कर दिया। भाई को बचाने के लिए आई बहन को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल बहन, भाई ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
गांव में मंगलवार की सुबह एक युवती घर के पास हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। वहां पर पड़ोस के तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पता चलने पर युवती के भाई ने वहा पहुंचकर विरोध किया। तो आरोपियों ने उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। बहन बचाव में आई तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में दोनों बहन भाई घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।