फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई-बहन पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई-बहन की पिटाई कर दी गई। इसमें शिकायतकर्ता ने जातिसूचक शब्दों से गालियां देकर हमला करने का आरोप लगाकर अंकित, पप्पू, अनुज, मोहित और पूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव के ही कुछ युवक उसकी बहन पर रास्ते में अश्लील टिप्पणी करते रहते हैं। इसके चलते 28 दिसंबर को भी छेड़छाड़ की गई। इसका विरोध करने पर उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उसकी बहन के कपड़े फाड़ दिए। आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत की तो हमलावर को सरूरपुर कलां चौकी पर ले जाकर छोड़ दिया गया। इसमें एसपी सूरज कुमार राय के आदेश पर पुलिस ने अंकित, पप्पू, अनुज, मोहित और पूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें सीओ अंशु जैन का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें