फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी का भाषण सुन हिंदुस्तानी फौज में शामिल हो गए थे अंग्रेज सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले भूतपूर्व सैनिक, देश को आजादी दिलाने में निभाई थी अहम भूमिका
विज्ञापन

बड़ौत। देश को आजादी दिलाने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अग्रणी भूमिका रही। भूतपूर्व सैनिकों और बुजुर्गों का कहना है कि जब वह भाषण देते थे, तब जवानों के रोंगटे खड़े हो जाते थे। यही वजह थी कि उनका भाषण सुन हिंदुस्तानी फौज में अंग्रेज सैनिक शामिल हो गए थे।
भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति बागपत के जिलाध्यक्ष मेजर शीशपाल सिंह ने बताया कि देश को आजादी दिलाने में गांव के सैनिकों का बहुत योगदान रहा। बावली के स्वतंत्रता सेनानी हरिपाल ने आजाद हिंद फौज में नेताजी सुभाष चंद बोस के नेतृत्व में 1944-1945 में लड़ाई लड़ी थी। वहीं गांव के दूसरे स्वतंत्रता सेनानी इलम सिंह ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में 1941-1942 में 25 दिनों तक सिंगापुर में भूखे-प्यासे रहकर अंग्रेजों के छक्के छुड़वा दिए थे।
विज्ञापन

कैप्टन महेंद्र सिंह और सूबेदार महक सिंह ने बताया कि जर्मनी के बर्लिन में एक बार जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने लड़ाई के दौरान सैनिकों को भाषण दिया था तो अंग्रेजी सेना में शामिल नौजवानों ने भी हिंदुस्तानी फौज ज्वाइन कर ली थी।
विज्ञापन

कैप्टन ओमप्रकाश ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक कुशल सेना नायक थो। युवाओं को नेताजी के जीवन से सीख लेकर देश व समाज की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें