बागपत। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को हुई मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने 23 मार्च को मवाना में होने धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा के अनावरण समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।
जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। वहीं, विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्णय किया। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मवाना में कोतवाल धनसिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
सपा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव ने कहा कि भाजपा शासन में किसान परेशान हैं। वहीं, प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ रहा है। इससे प्रदेश की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बैठक में मजदूर सभा के प्रदेश सचिव महबूब मलिक ने बताया कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल के आह्वान पर प्रदेश में मजदूर सभा किसानों के समर्थन में उपवास करेगी। बैठक में महताब चौधरी को व्यापार सभा का जिला उपाध्यक्ष व राशिद को जिला सचिव मनोनीत किया।
बैठक में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह, सतीश गौड़, तहसीम छपरौली, विवेक वर्धन शर्मा, संजय डीलर, राशिद, दिलशाद, जय सिंह यादव, प्रवीण, सुरेंद्र राठी, निशांत जिंदल, नवाब सैफी, डॉ. शालिनी राकेश, खुर्शीद, रिहाना, आमना, सरिता, बिल्किस, रामकुमार बंसल, कविता गोस्वामी आदि शामिल रहे।