फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर के लिए निकली दुल्हन घर छोड़कर फरार, रोकना पड़ा विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की को दिन भर ढूंढते रहे परिवार के लोग
विज्ञापन

शादी की तैयारियों में विघन, रोकनी पड़ शादी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। जहां बारातियों के लिए व्यंजन बन रहे थे वहीं परिवार के सभी सदस्य बारातियों के स्वागत की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान दुल्हन मेकअप कराने का बहाना करके घर से चल गई। काफी देर बाद वापस न लौटने पर परिजन ब्यूटी पॉर्लर पहुंचे। लेकिन लड़की नहीं मिली। इतना ही नहीं लड़की ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। परिवार के लोगों ने लड़का पक्ष को मोबाइल पर कॉल करके बारात रुकवा दी। परिजन दिनभर दुल्हन को तलाश करते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को बागपत कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवती की बारात नोएडा से आनी थी। बारात के गांव पहुचने से पहले ही दुल्हन घर से फरार हो गई। परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया, लेकिन दुल्हन नहीं मिली। सूचना मिलने के बाद बारात गांव नहीं पहुंची। उधर दुल्हन के परिवार में चल रही शादी की सभी तैयारियां रोक दी गई। कोतवाली प्रभारी महीपाल सिंह का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें