फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुर्डी टीले पर ईंटों की दीवारें दिखीं

Fri, 07 Feb 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
कुर्डी टीले पर खोदाई में दिखी बड़ी ईंटों की दीवार। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बड़ौत। कुर्डी के टीले पर पर चल रहे उत्खनन में शुक्रवार को पुरातत्वविदों को मानव बस्ती से संबंधित प्रमाण मिले हैं। जहां बनाए गए ट्रेंच से बड़ी ईंटों की दीवारें दिखाई दीं। इससे पुरातत्विदों व शोधार्थियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

भारतीय विरासत संस्थान के महानिदेशक डॉ़ बुद्ध रश्मि मणि निर्देशन में 20 जनवरी को कुर्डी के टीले पर उत्खनन कार्य शुरू किया गया था। कार्य में पुरातत्वविदों के अलावा 14 शोधार्थी भी लगे हुए हैं। संस्थान के प्राध्याक, रिसर्च करने वाले इनमें शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग तरह की खुदाई करने के विशेषज्ञ हैं। यहां तीन स्थानों पर बनाए गए ट्रेंच पर खोदाई का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को खोदाई में टीले पर एक ट्रेंच से बड़ी ईंटों की दीवारें दिखाई दी।
इन दीवारों को लेकर पुरातत्वविदों व शोधार्थियों की उम्मीद बढ़ गई है। दीवारें मानव बस्ती होने का इशारा कर रही है। अब यह किस काल की मानव बस्ती थी, यह ओर शोध के बाद ही पता चल सकेगा। इन ईंटों को भी कार्बन डेटिंग के लिए भेजा जाएगा। उधर, तिलवाड़ा के आला टीले पर शुक्रवार को उत्खनन का काम किया गया। जहां पर एक ही ट्रेंच में खोदाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें