फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को कहने पर भाई बहन पर हमला

Fri, 07 Feb 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। गोपालपुर खडाना गांव की मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के लिए कहने पर बहन की ससुराल आए राहुल निवासी शामली पर सरियों से हमला कर घायल कर दिया। उसका शोर सुनकर वहां पहुंची उसकी बहन नीशू पर भी सरियों से हमला किया। पुलिस ने बड़ौत सीएचसी में घायलों का उपचार कराया।
विज्ञापन

गोपालपुर खडाना गांव के नितिन तोमर ने बताया कि बुधवार शाम उसका साला राहुल निवासी शामली आया हुआ था, जो फोन पर बात कर रहा था। तभी घर के पास बनी मस्जिद का लाउडस्पीकर तेज आवाज में बजने लगा, इससे राहुल फोन पर बात नहीं कर पाया। राहुल ने मस्जिद में जाकर लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के लिए कहा तो वहां खड़े मनोवर, बंटी, नौशाद ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
इसका विरोध करने पर राहुल को सरियों से पीटने लगे। शोर सुनकर उसकी पत्नी नीशू अपने भाई राहुल को बचाने गई तो उस पर भी सरियों से हमला कर दिया। ग्रामीणों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रमाला पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मनोवर, बंटी, नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें