फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन सपोर्ट के बाद भी टूट रही सांसों की डोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। जिले में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है। ऑक्सीजन सपोर्ट के बाद भी लोगों की सांसों की डोर टू रही है। खेकड़ा के कोविड अस्पताल में अब तक 24 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। शुक्रवार को सर्वाधिक छह मौत हुई है। मरने वालों में पांच महिलाएं हैं। छह मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

खेकड़ा के कोविड अस्पताल में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल खेकड़ा कोविड अस्पताल में लगभग 50 से अधिक कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। अस्पताल में पूर्व में एक दिन चार संक्रमितों की मौत हुई थी, मगर शुक्रवार को छह मौत होने पर मौत का यह आंकड़ा भी पार हो गया। यहां शुक्रवार को खेकड़ा के रामपुर मोहल्ले की महिला के अतिरिक्त बागपत, बड़ौत, शामली, बिनौली की एक-एक महिला और रटौल के एक व्यक्ति की मौत हुई है। शामली निवासी को जिले में नहीं गिना गया है। अस्पताल में एक ही दिन छह मौतों से स्वास्थ्य विभाग में हड़क़ंप है। वहीं, मरीजों के परिजनों में दहशत है। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया कि इनमें गंभीर हालत वाले तीन मरीजों को बृहस्पतिवार को ही अस्पताल में शिफ्ट कराया था। तीन मरीज पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। इन सभी को ऑक्सीजन के साथ वेंटिलेटर के सपोर्ट पर भी रखा गया। इसके बावजूद इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें