फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका उत्सव के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में रविवार को सोशल डिस्टेंस के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें राज्यपाल सचिवालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के समन्वयक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. महेश कुमार मुछाल एवं डॉ. दीपक जैन को जनपद का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर खुशी जताई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया 11 से 14 अप्रैल तक कोविड-19 टीकाकरण महोत्सव मनेगा। इसमें कोविड-19 टीका लगाने के लिए जनजागरण अभियान चलेगा। साथ ही कोविड-19 के टीका लगाने के बाद जो भ्रांतियां पैदा हुई हैं, उन्हें भी दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कोविड-19 टीकाकरण के लिए जन जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी एवं रोवर रेंजर्स की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर स्लोगन की तख्तियां लेकर रैली निकाली जाएगी। साथ ही साथ जिन स्थानों पर विद्यार्थी निवास करते हैं। सभी स्वयं सेवक एवं रोवर रेंजर अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें