फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यता अभियान को सफल बनाने को मंथन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना गुलियांन में बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार नौजवानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। सरकार की अग्निपथ योजना से युवाओं को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना का रालोद कड़ा विरोध कर रहा है। तीन जुलाई को शाहपुर और 16 जुलाई को बड़ौत में होने वाली रैली को रालोद अध्यक्ष राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। अध्यक्षता प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने की। बैठक में डॉ. अनिल आर्य, ब्रजपाल सिंह शास्त्री, राजू तोमर, गगन धामा, श्रीपाल धामा, ब्रजमोहन शर्मा, सतेंद्र मोघा, डॉ. राजपाल, कुलदीप शर्मा, मोहित सोलंकी, कुणाल आर्य विनोद तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें