खेकड़ा। मोहल्ला मुंडाला निवासी रेशमा बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची। तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी परिवार बेवजह गाली-गलौज करता है। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने घर में घुसकर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडो से मारपीट की। दूसरी ओर मोहल्ला रामपुर निवासी एक विवाहिता ने सास, ननद, देवर, पति और पति के मामा पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि ससुरालियों को उसकी सरकारी नौकरी लगने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक नौकरी नहीं लग पाई है। इसलिए वे उसे घर से निकालने के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि दोनों मामलंो की जांच की जा रही है।