फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव में पांच सदस्यीय कमेटी बनाएगा ब्राह्मण समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। निरपुड़ा गांव में ब्राह्मण समाज के चौबीसी चौधरी पंडित कृष्ण कुमार के आवास पर सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ौत में होने वाले ब्राह्मण दशा और दिशा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ब्राह्मण दशा और दिशा सम्मेलन अच्छी व सकारात्मक पहल है। इसके लिए गांव-गांव में पांच-पांच लोगों की कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी सामाजिक विवादों को निपटाने में सहयोग करेगी। समाज में फैली कुरीतियां दहेज प्रथा, मरणोपरांत फिजूल खर्च, युवाओं में नशे की प्रवृत्ति तथा अपराध की प्रवृत्ति को रोकने के लिए पूर्ण योगदान करेंगे। भविष्य में एक प्रतिनिधिमंडल सरकार से भी अपने आरक्षण की मांग करेगा। सुप्रीम कोर्ट में भी एक याचिका दायर की जाएगी। चौबीसी चौधरी पंडित कृष्ण कुमार, ब्राह्मण समाज के चौरासी चौधरी पंडित सुभाष चंद, पंडित वेद प्रकाश शर्मा, पंडित बृजेश शर्मा, पंडित ओमवीर शर्मा, पंडित रमेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, चौधरी शिवकुमार, ऋषि पाल, विनय, ब्रह्म पाल, नितीश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें