बागपत। उज्ज्वल विकास संस्थान की ओर से जैन इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र ने कहा कि जीवन की सुरक्षा के लिए सड़क के नियमों का पालन करना जरूरी है। हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना चाहिए। मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। ट्रिपल राइडिंग नहीं होनी चाहिए। योगेश शर्मा की टीम ने राष्ट्रवंदना चौक और जैन इंटर कॉलेज के परिसर में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। सुनील शर्मा, कपिल देव स्वामी, राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।