फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सरकार को ताकत का एहसास कराएगा ब्राह्मण समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- 17 नवंबर को कलक्ट्रेट पर होने वाले धरने को सफल बनाने का आह्वान
विज्ञापन

फोटो - 12
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बेगमाबाद गढ़ी में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई, जिसमें 17 नवंबर को कलक्ट्रेट में होने वाले धरने को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक के बाद समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से धरने को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने का कहा कि ब्राह्मण समाज की मांगों को लेकर समाज के पदाधिकारी 17 सितंबर को कलक्ट्रेट पर धरना देंगे। धरने के माध्यम से समाज सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएगा। थंबा चौधरी हरिओम ने ब्राह्मण समाज के लोगों से एकजुट होकर धरने को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रविवार को धरने की तैयारी को लेकर वात्सायन प्लेस बागपत में समाज की बैठक होगी। इसके बाद समाज के पदाधिकारियों ने पुसार, बामनौली, रहतना, चंदायन, रछाड़, मांगरौली, बरनावा गांवों में जनसंपर्क कर धरने को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर पुष्पेंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, बबलू शर्मा, रामबीर शर्मा, विनय शर्मा, आदेश शर्मा, त्रिलोक शर्मा, अनिल शर्मा, राजबीर शर्मा, महेश शर्मा, राजीव शर्मा, ओममदत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें